
- गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर भव्य गंगा आरती की तैयारी पूर्ण : सत्यम
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। गंगा दशहरा कार्यक्रम जिले में 5 जून को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उस दिन शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में संध्या 7 बजे बनारस की तर्ज पर गंगा आरती होगी। इस कार्यक्रम की तैयार में कई महिला समूह जुटे हैं। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों की बच्चियों द्वारा महा गंगा आरती का अभ्यास कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी नगर के सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने बच्चों को मां गंगा दशहरा के बारे में बताया कि यह हिंदू धर्म में मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।
इस दौरान अनिल गुप्ता ने कहा कि इस बार बनारस की तर्ज पर ऐतिहासिक गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। सभी से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर महाआरती कार्यक्रम में आने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
मौके पर उपस्थित अशोक कसकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने स्नेह और सहयोग का आश्वासन दिया है। शिव मंदिर परिसर को इस भव्य आयोजन के लिए दीप, पुष्प और सजावट से सुंदर रूप दिया जाएगा, ताकि भजन-कीर्तन और आरती का वातावरण भक्तिमय व दिव्य बन सके।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि इस आयोजन के जरिए श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ने और धार्मिकता के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष गंगा दशहरा पर यह महाआरती पहली बार कन्याओं के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जो एक नई धार्मिक परंपरा को जन्म देगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK