गोस्सनर टाइम्स के नौवें संस्करण का विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग के न्यूजलेटर ‘गोस्सनर टाइम्स’ का विमोचन प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति, बर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, सहायक प्राध्यापक महिमा गोल्डेन बिलुंग, संतोष कुमार ने किया।

गोस्सनर टाइम्स में हर छह माह की विभागीय गतिविधियों को शामिल किया जाता है। जनवरी से जून 2025 के बीच हुई गतिविधियों को इस न्यूजलेटर में शामिल किया गया है। यह नवां संस्करण हैं।

इसे बनाने में गुलशन,  ख़ुशरुबा, मुस्कान, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह, तानिया, रजनी सहित अन्य का योगदान था।

प्राचार्य ने इस अवसर पर विभाग को शुभकामनाएं और बधाईयां दी। उन्होंने कहा “आज महाविद्यालय में विद्यार्थी जो सीखते है, ये जीवन भर का ज्ञान होता है। क्लासरूम की पढ़ाई के साथ प्रायोगिक ज्ञान करियर में बहुत काम आता है। ये अनुभव ही धीरे धीरे विद्यार्थियों को लेखन, डिजाइनिंग, फोटोग्राफी आदि में कुशल बनाते है।”

सहायक प्राध्यापक महिमा गोल्डेन बिलुंग ने बतलाया कि 15 दिनों में इसे तैयार किया गया है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस न्यूजलेटर को तैयार किया है। लेखन में इच्छुक सेम 5 के विद्यार्थियों ने न्यूजलेटर बनाया है। साथ ही, वीडियो प्रोडक्शन में इच्छुक विद्यार्थी वीडियो मैगज़ीन बना रहे है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

इस अवसर पर रजनी, तानिया, सौरभ, अनल, रोहित तथा अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK