jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को, लिये जाएंगे कई फैसले

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिये जाने की संभावना है। इसका प्रस्‍ताव भी तैयार हो चुका है। चर्चा के बाद उसपर मुहर लगेगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में गुरुवार यानी 24 फरवरी को होगी। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में अपराह्न 4:00 बजे से होगी।