- पहले दिन सतबरवा के रेवारातू एवं उंटारी रोड के लुंबा सतबहिनी में लगा शिविर
पलामू। जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान 15 जून से पलामू जिले में शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन उंटारी रोड प्रखंड की लुंबा सतबहिनी पंचायत एवं सतबरवा प्रखंड की रेवारातू पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी में आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार भगत, अंचल अधिकारी वासुदेव राय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप प्रमुख, उप मुखिया विंध्याचल देवी, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, महेंद्र नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।
सतबरवा के रेवारातू में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी कैंप में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखणड प्रमुख रीना देवी, मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया किशुन सिंह, अंचल निरीक्षक अनीष सिंह आदि उपस्थित थे।
शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर संबंधित पदाधिकारी कर्मी लोगों की समस्या सुनकर उसका निदान कर रहे थे।
पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि अभियान से पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने संबंंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्या सुनने एवं उसका निदान करने का आदेश दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK