नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक डॉ. अजय कुमार सूद 16 जून से झारखंड दौरे पर

झारखंड
Spread the love

रांची।  राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक डॉ. अजय कुमार सूद झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक उप प्रबंध निदेशक 16 और 17 जून, 2025 को झारखंड का दौरा करेंगे।

अपने दौरे के दौरान डॉ. सूद बैंकिंग क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों और विकास से जुड़े प्रमुख हितधारकों से संवाद करेंगे। वह नाबार्ड द्वारा समर्थित प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण भी करेंगे, जिनमें रामगढ़ जिले में चल रही ‘जीवा’ प्राकृतिक कृषि परियोजना का विशेष रूप से दौरा किया जाएगा। यह परियोजना सामुदायिक भागीदारी से सतत कृषि और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बना रही है।

उनकी यात्रा के दौरान ग्रामीण अवसंरचना, जनजातीय विकास, वाटरशेड प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, और आजीविका संवर्धन जैसे विविध क्षेत्रों में नाबार्ड की पहलों का अवलोकन किया जाएगा।

डॉ. सूद ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से कृषि अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त की है। देश के विभिन्न राज्यों में कार्य करते हुए कृषि और ग्रामीण बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नाबार्ड में कार्यभार संभालने से पूर्व वे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत थे।

उनका यह दौरा झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने और बैंकों व विकास भागीदारों के साथ तालमेल को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK