श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ वितरण
  • भजन-कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया। महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया। महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया गया। महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया।

इसके बाद भजन-संध्या कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों की प्रस्‍तुती दी। श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, मधु जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ, पवन पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, रमन अग्रवाल, गोवर्धन यादव, आशा मुंजाल, शोभा जालान, रश्मी जालान, निकिता अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर, मुरली परमार,सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *