- मंदिर में 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
- भजन संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 209वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 2500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया गया।
आज के महाप्रसाद में छोला, भटूरा, जीरा राइस, केसरिया जलेबी,आलू चाप, मैगी, चिप्स और जलजीरा जूस आदि का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं के बीच बोतल बंद जलजीरा जूस का वितरण सावित्री मोढा के सौजन्य से किया गया।
भजन संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों एवं उपस्थित महिलाओं ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा बहाई। श्रोताओं को खूब झूमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, अरविंद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया संतोष देवी अग्रवाल, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, परमेश्वर साहु, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK