बीआईटी मेसरा, लालपुर में सामूहिक रूप से किया गया पौधरोपण

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीआईटी मेसरा, लालपुर में सामूहिक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पूरे प्रांगण में अपने हाथों से पौधे लगाये। उन्हें संरक्षि‍त करने की शपथ ली।

डॉ प्रणव कुमार ने कहा कि आज का दिन बीआईटी लालपुर के प्रांगण में 101 पेड़ लगाने और उससे संरक्षण करने से हम अपने प्रांगण ही नहीं उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छा संदेश देने का काम कर सकते हैं। बीआईटी लालपुर शहर के बीच स्थित रहने के कारण प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है।

डॉ अमृता प्रियम ने कहा कि बीआईटी पेड़ पौधे लगाने और उसके प्रति प्रेम इसके प्रांगण की हरियाली से ही समझा जा सकता है। सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरी ने सभी को अपने घर और उसके आसपास एक पेड़ लगाने एवं उसके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सुभाशीष राय, डॉ महुआ बनर्जी, मनोज कुमार, डॉ पार्थो, मयंक परासर, एलिस टोप्पो, मिनी दुबे, डॉ मानशी गुप्ता, बासुदेव सिंह, शांतनु सिन्हा, अजय कुमार, देवेश उपाध्याय, अभिषेक कुमार, सुजाता बनर्जी, विनोद कुमार, सोनी कुमारी, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, अनिल वर्मा, कलेश्वर महतो, अर्जुन, सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने पूरे परिसर में पौधे लगाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK