- विजेताओं को किया गया सम्मानित
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरुकता अभियान के अंतर्गत 26 जून, 2025 को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसका आयोजन जिला खेल विभाग ने किया। दौड़ प्रातः 6 बजे सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय से प्रारंभ होकर फुलवाटोली बांसडीह तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गुमला एवं पुलिस उपाधीक्षक गुमला द्वारा संयुक्त रूप से धावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर और हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला, जिला खेल पदाधिकारी एवं सामान्य शाखा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन गुमला द्वारा आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका वर्ग
- अनिता उरांव
- सौवलीना डांग
- उर्मिला टोप्पो
- सेलिना कुमारी
- सुमन उरांव
- उषा कुमारी
- खुशबू कुमारी
- सितारा कुमारी
- राखी कुमारी
- जौनिका कुमारी
बालक वर्ग
- आकाशदीप किंडो
- मुन्नू सोरेंग
- सुदर्शन उरांव
- रामबिलास पासवान
- रवि उरांव
- इंजिन कांडुलना
- अस्वीन टेटे
- सतीश उरांव
- आकाश उरांव
- मुकेश उरांव
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK