टाटा स्टील में बड़ा हादसाः मजदूर की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी कंपनी की टीम

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील में बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के वेस्ट मार्शलिंग यार्ड के ट्रैक संख्या-5 पर इनबाउंड रेल संचालन के दौरान एक ठेका मजदूर लोको की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो M/s Rites Ltd. के अंतर्गत कार्यरत थे। घटना रात्रि लगभग 1:35 बजे की है, जब शंटिंग कार्य के दौरान वह रेल पटरी पर गंभीर रूप से घायल पाए गए। तत्काल उन्हें टाटा मेन अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिली है कि, लोकोमोटिव संख्या 145 द्वारा ट्रैक संख्या-5 पर 11 कैप्टिव TGS वैगनों को धकेलते हुए पहले से खड़े 4 खाली विशेष बॉक्स वैगनों से जोड़ा जा रहा था। इसी क्रम में ग्राउंड क्रू के डिज़िग्नेटेड पर्सन (डीपी) ने लोको ऑपरेटर से अचानक संपर्क करना बंद कर दिया। संदेह होने पर जब खोजबीन की गई, तो उक्त कर्मचारी को वैगन के पहियों के नीचे दबा हुआ पाया गया।

घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारी को बाहर निकालकर वेस्ट प्लांट की फर्स्ट एड मेडिकल टीम की सहायता से टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की गहन जांच प्रारंभ की गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों और एजेंसियों को भी औपचारिक जानकारी प्रदान की जा चुकी है। खबर लिखे जाने तक जांच चल रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj