Jharkhand Weather : कल इन जिलों होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त भी हो गया है। बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। कल यानी 21 जून से राज्‍य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 20 जून को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अनेक जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 21 से 23 जून तक राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 20 से 23 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 21 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम और उत्‍तर-पूर्वी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK