Jharkhand Weather : झारखंड पहुंचा मानसून, कल से कहर बरपाएगी बारिश, इन जिलों के ल‍िए रेड अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • कई जगहों पर 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात की भी आशंका

Jharkhand Weather : रांची। मानसून झारखंड पहुंच गया है। कल यानी 18 जून से राज्‍य के कई जिलों में बारिश कर बरपाएगी। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 17 जून को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों में इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 21 से 23 जून तक राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम एवं उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, चतरा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 18 जून को केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के पूर्वी और इसके निकटवर्ती मध्‍य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, धनबाद, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए रेड अलर्ट

केंद्र के अनुसार 18 जून को राज्‍य के पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्‍यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका प्रभाव दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्‍यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK