Jharkhand Weather : झारखंड के पास मौजूद है लो प्रेशर एरिया, कल इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कई जगहों पर 40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात की भी आशंका

Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है। बीते 24 घंटे में राजधानी रांची सहित कई जिलों में अच्‍छी बारिश हुई। अभी लो प्रेशर एरिया झारखंड के पास स्थित है। इसका प्रभाव कल यानी 19 जून से राज्‍य में देखने को मिलेगा। कई जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 18 जून को दी।

सभी जगहों पर होगी बारिश

राज्‍य में अगले 5 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्र के अनुसार 19 से 21 जून तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 22 से 24 जून तक राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 19 से 24 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 21 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, जामताड़ा, देवघर, गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के उत्‍तर-मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 20 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए रेड अलर्ट

केंद्र के अनुसार 19 जून को राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्‍य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्‍यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK