Jharkhand Weather : रांची। बीते कुछ दिन झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त भी हो गया है। बारिश का सिलसिला शनिवार को कुछ जगहों पर थमा। हालांकि कल यानी 22 जून से राज्य के कई जिलों में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 21 जून को दी।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेलिसयस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 22 जून को राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 23 जून से राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 22 से 25 जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 22 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 24 जून को राज्य के मध्य एवं इसके निकटवर्ती उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 25 जून को राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK