Jharkhand: तेज रफ्तार का कहरः एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Uncategorized
Spread the love

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में बाइक की तेज रफ्तार काल बन गयी। सांगोर गांव के समीप आज (30 जून 2025) की दोपहर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी।

तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी।

मृतकों में 48 वर्षीय रेला मिंज, उनका 20 वर्षीय बेटा एतवा मिंज और 22 वर्षीय भतीजा रोहित मिंज शामिल हैं। सभी कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो गांव के रहने वाले थे।

इस घटना के बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक मोटरसाइकिल होंडा साइन (जेएच 01डी टी 6962) से बिरदा से कर्रा की ओर आ रहे थे। बाइक रोहित मिंज चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसी दौरान कर्रा आने के क्रम में सांगोर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और तीनों को सीएचसी कर्रा लाया गया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इधर घर के तीन सदस्यों की मौत की खबर सुन पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कर्रा पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj