लतीफ अंसारी
पिठोरिया। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, वरिष्ठ इतिहासकार, पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. बी.पी. केसरी की 92वीं जयंती 1 जुलाई को पिठोरिया पंचायत सचिवालय में मनाई जाएगी। समारोह का आयोजन रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा और पिठोरिया ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया है। आयोजन रांची सहित कई जिलों में झारखंडी संस्कृति और इतिहास को केंद्र में रखकर किया जाएगा।

समारोह में विभिन्न झारखंडी संगठनों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डॉ. केसरी के अनुयायियों की भागीदारी होगी। इस अवसर पर डॉ. केसरी के योगदान को याद करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही रक्तदान शिविर और पौधरोपण का कार्यक्रम भी होगा। यह जानकारी अनिल कुमार अलीन ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK