Jamshedpur: कपाली में बड़ा हादसाः पेड़ से गिरकर मदरसा छात्र की मौत

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक 16 वर्षीय किशोर जामुन के पेड़ से गिरकर अपनी जान गंवा बैठा। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्राफिल के रूप में हुई है, जो बिहार के अररिया जिले के बाघनगर गांव का निवासी था। इस्राफिल जमशेदपुर के सीमावर्ती क्षेत्र कपाली के एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त घटी जब इस्राफिल मदरसे के पास स्थित एक खाली ज़मीन पर लगे जामुन के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ की ऊंचाई लगभग तीन मंजिली इमारत के बराबर है। बताया जा रहा है कि वह पेड़ से जामुन तोड़ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मदरसा के शिक्षक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल इस्राफिल को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। बुधवार सुबह शव को उसके गांव बाघनगर ले जाया गया, जहां परंपरागत मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj