Jamshedpur: बिष्टुपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के सर्किट हाउस गेट के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक विशू प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका साथी शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर सोनारी से साकची की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में टीएमएच पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने विशू प्रताप को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसका इलाज टीएमएच में जारी है। मृतक विशू प्रताप सोनारी के निर्मल नगर का रहने वाला था, जबकि घायल युवक शिवम कुमार की पहचान भी स्थानीय निवासी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *