
- उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की
पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने छात्रवृत्ति, पोशाक, पाठ्य पुस्तक, मध्यान भोजन आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये। इस दौरान मैट्रिक व इंटर के स्कूलों का परफॉर्मेंस पर भी उपायुक्त ने जानकारी ली।
बच्चों के कम अटेंडेंस पर जतायी चिंता
बैठक में उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान ईविद्यावाहिनी पोर्टल पर बच्चों के कम अटेंडेंस पर चिंता जाहिर की। इस दौरान वे इसके कारणों से अवगत हुईं। उन्होंने कहा कि बच्चों के अटेंडेंस मामले में पलामू में बड़ी सुधार की जरूरत है। उन्होंने सभी बीपीओ व बीईईओ को हर हाल में बच्चों के अटेंडेंस में बढ़ोतरी लाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
आरटीई का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं
बैठक में आरटीई के तहत बच्चों के एडमिशन की समीक्षा करते हुए डीसी ने पाया कि आरटीई के तहत कई सीटें खाली पड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने डीएसई को इस विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर बल दिया। इस कार्य के लिये उन्होंने प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीआरपी,सीआरपी व अन्य स्टाफ का सहयोग लेने की बात कही।
इन विषयों पर भी की गई चर्चा
इसके अलावे समग्र शिक्षा अभियान की गतिविधि, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन की अद्यतन स्थिति, विद्यालय में बच्चों की इनरोलमेंट, डिजिटल शिक्षा, साइकिल वितरण, स्कूल किट, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई के माध्यम से चयन, आइसीटी प्रोग्राम एवं स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, विद्यालयों में लाइब्रेरी की उपलब्धता व मध्याह्न भोजन से संबंधित समीक्षा की गयी।
उप विकास आयुक्त सहित ये मौजूद
मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अकाउंटेंट,बीपीओ, विभिन्न वार्डन समेत अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK