रांची। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल की है। इस कड़ी में 20 जून को गांधीनगर चिकित्सालय परिसर में योग कक्ष का शुभारंभ किया गया।
इस योग कक्ष का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने किया। उद्घाटन समारोह में जीएम (वेलफेयर) श्रीमती रेखा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश जैन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हर्षनाथ मिश्र ने योग कक्ष की स्थापना को एक सराहनीय पहल बताया। कहा कि स्वस्थ शरीर और सुदृढ़ मन किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK