आईआईएम रांची : विश्व साइकल दिवस पर ग्रीन कैंपस की पहल को मिली रफ्तार

झारखंड
Spread the love

  • दिवस विशेष पर विद्यार्थी व कर्मियों ने साइकिलिंग में लिया हिस्सा
  • कैंपस में विद्यार्थियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराई 40 साइकलें

रांची। भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) रांची में 3 जून 2025 को विश्व साइकल दिवस मनाया गया। दिवस विशेष पर कैंपस के विद्यार्थियों और कर्मियों को खास-तौर पर साइकिलिंग सत्र से जोड़कर ‘ग्रीन कैंपस’ के उद्देश्य को सार्थक बनाने की पहल हुई। सत्र में शामिल सभी ने उत्साहपूर्वक साइकिलिंग की। कैंपस को प्रदूषण मुक्त, सतत एवं स्वच्छ पर्यावरण के रूप में विकसित करने की दिशा में शपथ ली।

संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तेजी से भागते जीवन में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य की अवहेलना कर देते हैं। साइकल चलाना पर्यावरण अनुकूल साधन है। यह शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। ग्रीन कैंपस की पहल छात्रों और स्टाफ को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रो. कुमार ने बताया कि कैंपस में रहने वाले छात्रों को दो-पहिया या चार-पहिया निजी वाहनों की अनुमति नहीं है, जिससे वे प्राकृतिक रूप से साइकल के उपयोग को प्राथमिकता देते हैं। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ छात्रों में स्वावलंबन और फिटनेस के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देती है।

आईआईएम रांची का लक्ष्य एक ऐसा परिसर तैयार करना है, जहां इंधन चालित वाहनों की जगह साइकल और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकतम उपयोग हो। इस पहल के तहत संस्थान ने अपने छात्रों और कर्मचारियों के लिए परिसर में 40 साइकिलें उपलब्ध कराई हैं, जिन्हें कैंपस के विभिन्न हिस्सों में बनाये गये साइकल स्टैंड्स पर रखा गया है।

इन साइकिलों की देखरेख और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी उपभोगकर्ताओं का ही है। संस्थान की यह पहल न केवल हरित परिवहन को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण, स्वास्थ्य और सामुदायिक जीवनशैली के क्षेत्र में भी एक आदर्श पेश करती है।

इस अवसर पर प्रो. अंग्शुमन हजारिका, प्रो. गौरव मनोहर मराठे, वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी सेवानिवृत विंग कमांडर थोकचोम बसंताकुमार समेत अन्य कर्मी व विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK