देहरादून। उत्तराखंड से रविवार की सुबह बुरी खबर आई। आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री (6 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की CEO सोनिका ने बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर कहीं नहीं मिल रहा है। कुछ देर बाद पता चला कि गौरीकुंड के पास वह क्रैश हो गया है। बचाव अभियान जारी है, SDRF की टीमें पहुंच गई हैं।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि आज एक दुखद समाचार मिला। आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर जो हेलीकॉप्टर ऑपरेटर है, उसने सुबह करीब 5-5:20 बजे केदारनाथ से उड़ान भरी थी। इसे गुप्तकाशी जाना था, लेकिन यह रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा गौरीकुंड के पास एक बुग्याल में हुआ।
श्री पांडेय ने बताया कि यह जगह 7 किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट है। NDRF, SDRF की टीमें वहां भेजी गई हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किसी के बचने की कोई संभावना नहीं है। हेलीकॉप्टर में 4 वयस्क, एक बच्चा, एक पायलट और एक BKTC कर्मचारी सवार थे।
मृतकों की पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK