राजधानी रांची में 24 जून से भारी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानीवासियों को अभी बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने रांची में 24 जून से भारी बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी है।

वहीं,  झारखंड के 10 जिलों में 22 और 23 जून को भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कल और परसो होगी बारिश

रविवार और सोमवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है, उनमें- गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में बादल छाये रहने के साथ ही हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून से 26 जून तक रांची समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, इससे पूर्व तीन दिनों तक झारखंड भारी बारिश से परेशान रहा। बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। साथ ही रजरप्पा, जोन्हा आदि कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं।

नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए डैम के फाटक खोलने पड़े। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की वजह से राजधानी के सभी निजी और सरकारी स्कूल भी बंद रहे। बारिश को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj