भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में रांची मौसम केंद्र ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने कल यानी 20 जून, 2025 को रांची जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उपायुक्‍त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 से 21 जून तक झारखंड में भारी बारिश होने की आशंका है। विभाग ने 20 जून को भारी बारिश के परिपक्ष में रेड अलर्ट जारी किया है। रेड जोन की श्रेणी में रांची जिलों को भी चिह्न‍ित किया गया है।

उपरोक्‍त आलोक में रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी ,सहायता प्राप्‍त ,(अल्‍पसंख्‍यक सहित) एवं निजी स्‍कूल KG से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 20 जून को बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और संभावित आपदा से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी किया है। सभी संबंधित विद्यालयों/संस्थानों से इसका सख्ती से पालन करने को कहा है।

आदेश का उल्लंघन नहीं हो, इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, शिक्षा पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों को आदेश की प्रति भेजी गई है। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK