गुरुनानक सेवक जत्था ने 100 जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था ने कांके प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में खलारी रोड पर स्थित मेड़ी गांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण 15 जून को किया। जत्था के सदस्य रातु रोड गुरुद्वारा से ठाकुरगांव पहुंचे। मेड़ी गांव के स्कूल के शिक्षक प्रदीप कुमार के सहयोग से बस्ती में जाकर एक सौ जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर समेत अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

ठाकुरगांव थाना के प्रभारी विनीत कुमार ने जत्था को इस कार्य में सहयोग किया। जत्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। मौके पर थाना के मुंशी अरुण कुमार और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा इस तरह के समाज सेवा के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और दूर सुदूर बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत की चीज मुहैया कराई जाती है। जत्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है।

सेवा शिविर में गुरु नानक सेवक जाता के महेंद्र अरोड़ा, सूरज झंडई, हनी सिंह, आयुष पपनेजा,करण अरोड़ा, वंश डावरा, रूद्र गिरधर, अमन डावरा और आयुष खत्री शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *