लोहरदगा। समग्र शिक्षा अभियान, लोहरदगा कार्यालय की कर्मी सूफियान अंसारी की वालिदा मोहतरमा (माता) सफीदा खातून पिछले एक महीने से मेदांता अस्पताल] रांची में इलाजरत थीं। लंबी चिकित्सा के बावजूद सफीदा खातून की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु पर जिला शिक्षा अधीक्षक, समग्र शिक्षा के सभी कर्मी, जिले के शिक्षकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
शनिवार को सूफियान के पैतृक गांव चीरी, लोहरदगा के कब्रिस्तान में पिता मुस्तकीम अंसारी, परिजनों एवं आम ग्रामीणों की उपस्थिति में जनाजे की नमाज पढ़ी गईं और सुपूर्दे खाक़ किया गया। उनकी जनाजा में भारी संख्या में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए।
जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मियों गुलाम अशरफ, अनिल कुमार सिंह, मातुल अंसारी, शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों आशुतोष कुमार, प्रदीप कुमार, अजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार सुमन, अरुण कुमार दास, एनामुल हक, मुमताज अहमद, अरुण राम, विनय केशरी, तबारक अंसारी, गणेश लाल, शंभू शर्मा, राजीव रंजन, नवनीत गौर, अलिरजा, शौकत, सुकरा उरांव, संतोष महतो समेत सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षा कर्मियों ने संवेदना प्रकट की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK