CLAT में नीरजा सहाय डीएवी की नौशीन फातिमा का शानदार प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

रांची। CLAT-2025 के संशोधित प्रकाशित परिणाम में कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी की छात्रा नौशीन फातिमा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसका चयन रांची स्थित नेशनल लॉ कॉलेज में हुआ। विद्यालय परिवार ने इनके प्रत्याशित परिणाम पर बधाई दी।

प्राचार्या किरण यादव ने नौशीन की इस सफलता पर बधाई दी। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने कहा कि एक संसाधन विहीन साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद नौशीन ने ये सफलता हासिल कर अपने जैसे कई विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

प्राचार्या ने कहा कि उसकी सफलता कई वर्षों तक उन छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो इस जैसे  प्रीमियम संस्थानों से कानून में डिग्री लेने का सपना देखते हैं और यहां तक पहुंच नहीं पाते।

बताते चलें कि नौशीन ने इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए किसी कोचिंग या अन्य सहायता नहीं ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *