
रांची। बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) प्लेटिनम की बैठक रविवार को स्थानीय होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीसीआइ प्लेटिनम के अध्यक्ष डॉ सजीत कुमार ने सदस्यों से एक दूसरे के कारोबार को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीसीआई प्लेटिनम ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर ट्रेड से केवल एक व्यक्ति को ही सदस्य बनाया जाता है। इसका उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी सहयोग से व्यवसाय को बढ़ावा देना है।
डॉ कुमार ने सदस्यों या इनके द्वारा किये गये अनुशंसा पर लोगों को कम कीमत और गुणवता वाले उत्पाद या सेवा प्रदान की जाती है। इसके अलावा उत्पादों पर वारंटी भी दी जाती है। बीसीआइ प्लेटिनम के माध्यम से सदस्य एक परिवार की तरह सहयोग करते हैं। बीसीआइ प्लेटिनम के सदस्यों ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए एक माह में कुल 2.10 करोड़ का कारोबार हुआ। बैठक में सुनील कालरा, प्रवीण मग्गो और काजल डालमिया नये सदस्य बने।
बीसीआइ प्लेटिनम के निदेशक धीरज ग्रोवर ने कहा कि बीसीआइ के नये चैप्टर की शुरूआत जल्द की जायेगी। इससे नये सदस्य जुड़ेंगे। रांची में कारोबार को नयी दिशा देंगे। बीसीआइ प्लेटिनम के सदस्यों की संख्या 60 होती है। अभी बीसीआइ प्लेटिनम में कुल 57 सदस्य है। अब इस चैप्टर में ऑटोमोबाइल और रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को सदस्य बनाना है।
बीसीआइ प्लेटिनम के मेंटर के रूप में किशोर मंत्री का सहयोग मिल रहा है। बैठक में निदेशक धीरज ग्रोवर, अजय कुमार, रमेश कुमार, शिव कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ सजीत कुमार, उपाध्यक्ष सोनाली चौधरी, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK