रांची। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के तत्वावधान में चल रहे पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप पुरुष और महिला वर्ग प्रतियोगिता का समापन स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में 1 जून को हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार, झारखंड हाई कोर्ट के एडवोकेट पीके लाला, झारखंड मानवाधिकार मिशन की उपाध्यक्ष सोहिनी राय, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, शशि वर्मा, अरुण कुमार, अदिति प्रिया ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य रूप से दीपक वर्मा, ब्रजेश गुप्ता, रिंकू वर्मा, अंश वर्मा, नितेश कुमार, एसके दत्ता, सरवर अंसारी, सोनू मिश्रा, गोपी वर्मा, मानस पांडेय, छोटू सिंह, ऋषिकेश लाल, ऋषिका कांसकार, दीपक दुबे समेत कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन आशुतोष द्विवेदी और धन्यवाद झारखंड राज्य वुडबल संघ के सचिव गोविंद झा ने किया। यह जानकारी देवुजन ठाकुर ने दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
- पुरुष वर्ग टीम चैंपियनशिप में झारखंड विजेता रहा, उप विजेता पश्चिम बंगाल और तीसरा स्थान बिहार रहा।
- सिंगल इवेंट में अजित गोप झारखंड प्रथम स्थान, नागेश्वर कुमार बिहार दूसरा स्थान और राजेश गोप झारखंड तीसरे स्थान पर रहे।
- बालिका वर्ग सिंगल इवेंट में प्याली चटर्जी पश्चिम बंगाल प्रथम, रानी कुमारी झारखंड द्वितीय और तृतीय गायत्री कुमारी बिहार तीसरे स्थान पर रहीं।
- पुरुष डबलस इवेंट विप्लव और लालटू वेस्ट बंगाल प्रथम, बंटी टोप्पो और शुभम शर्मा झारखंड द्वितीय और प्रियांशु और आशुतोष ओडिशा तीसरा स्थान रहे।
- महिला डबल्स अनुष्का और रानी कुमारी झारखंड प्रथम, प्रीति और कुमारी प्रिया बिहार दूसरा और सुष्मिता और सुधा झारखंड तीसरा स्थान पर रहीं।
- मिक्स डबल्स कृपा और सरवर झारखंड प्रथम, अरिंदम और सोमा पश्चिम बंगाल द्वितीय और तृतीय सुकृति और रितेश बिहार तीसरा स्थान पर रहे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK