
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। दक्षिण पश्चिम मॉनसून-2025 पूरे राज्य में पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए आपदा से निपटने की संपूर्ण तैयारी के लिए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, पीएचईडी कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सहायक अभियंता बीएसएनल और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए कई निर्देश दिए हैं।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून-2025 को दृष्टिपथ रखते हुए उत्पन्न परिस्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ससमय आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
ये निर्देश दिए
आसन्न बाढ़ की स्थिति, पानी का तटबंधों पर दबाव, जलाशय में पानी का खतरे की स्थिति, कटाव का खतरा और विभिन्न नदियों के दैनिक जलस्तर का निगरानी रखना सुनिश्चित करें।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति ससमय बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित होने की आशंका बनी रहती है। इस परिस्थिति में पेयजलापूर्ति बाधित होने पर पेयजलापूर्ति ससमय बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए।
अतिवृष्टि के फलस्वरूप दूरसंचार भी प्रभावित होने की स्थिति में दूरसंचार की वैकल्पिक व्यवस्था जैसे सैटेलाइट फोन, वायरलेस कम्युनिकेशन, इत्यादि सुनिश्चित की जाए। बाधित दूरसंचार सेवा को ससमय बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
तेज हवा और अतिवृष्टि एवं तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के फलस्वरूप लोगों के घर ध्वस्त होने की आशंका बनी रहती है। वैसी स्थिति में आवश्यकतानुसार शेल्टर कैम्प्स पंचायत भवन/समुदायिक भवन/स्थानीय विद्यालय में स्थापित कर लोगों को इस शेल्टर कैम्प्स में स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अतिवृष्टि के फलस्वरूप बाढ़ आने से लोगों के घर ध्वस्त होने पर जो परिवार बेघर होते ही शेल्टर कैम्प्स में स्थानांतरित किया जाए और एसडीआरएफ के आइटम व नॉर्म्स के तहत उन्हें पर्याप्त राहत मुहैया कराई जाए।
सड़कों पर पेड़ों के गिर जाने के फलस्वरूप आवागमन बाधित होने की स्थिति में आवागमन तत्काल बहाल करने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अतिवृष्टि के फलस्वरूप आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाए।
जलाशयों, बांधों अन्य जलीय संरचनाओं, तटबंधों का स्थल निरीक्षण कर यह आश्वस्त हो लेगें कि उनके टूटने, लीक करने या क्षतिग्रस्त होने का कोई खतरा नहीं है। अगर इस का कोई खतरा नजर आता है, तो उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।
चालू कटाव निरोधक / बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कराया जाये।
नियंत्रण कक्ष का गठन सभी प्रखंड एवं सभी अंचल में गठन करना सुनिश्चित करेंगे। उसका फोन नंबर जनता के बीच समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित करना सुनिश्चि करेंगे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK