आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचन्द कुमार ने सदर और किस्को प्रखंड के खाद्यान्न गोदामो का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में गोदाम में रखे चावल, गेहूं और दाल के रखरखाव की जांच की। साथ ही, गोदाम की क्षमता के अनुसार उसमें अन्न भंडारण, खाद्यान्न की अधिप्राप्ति की स्थिति के आलोक में अन्न का उठाव, आगत निर्गत पंजी का संधारण, गोदाम में बरसात के समय पानी का रिसाव,अच्छे गोदाम का मानक, मॉइस्चर मशीन, वजन मशीन, खाद्यान्न का स्टॉक, फायर एक्सटिंगयुशर आदि की जांच की।
उपायुक्त डॉ ताराचन्द कुमार ने इसमें खाद्यान्न पंजी को तिथिवार अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बारिश के समय गोदाम को नमी से बचाने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। गोदाम व आसपास के परिसर को भी साफ-सफाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया।
जनवितरण प्रणाली दुकानों की भी जांच
निरीक्षण के क्रम में किस्को मोड़ स्थित प्रगति महिला मंडल की जनवितरण प्रणाली दुकान की भी जांच की। दुकान में सूचना पट्ट, कार्ड के प्रकार के अनुसार लाभुकों की संख्या, निगरानी समिति का बोर्ड, स्टॉक की स्थिति, खाद्यान्न उठाव व वितरण की स्थिति,ई-पॉश मशीन से निकलने वाली पर्ची, लाभुकों को मिलने वाले निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद किस्को प्रखंड के परहेपाट पंचायत के गोसाई टोली स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान की भी जांच की। उपायुक्त ने इस दौरान आसपास के लाभुकों के घर जाकर भी उनको प्राप्त खाद्यान्न की मात्रा की जांच की।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK