नई दिल्ली। जिन लोगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड में डॉक्युमेंट्स अपडेट नहीं किया है, उनके लिए अच्छी खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे अपडेट करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है।
पहले डॉक्यूमेंट के साथ फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी। यह जानकारी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शेयर की गई है।
यूआईडीएआई ने बताया कि करोड़ों आधार धारकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन डॉक्युमेंट्स अपलोड करने की सुविधा को आगे बढ़ा दिया गया है।
अब लोग 14 जून 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड कर आधार कार्ड में डेमोग्राफिक जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को एक साल का अतिरिक्त समय दिया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj