आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पदधारियों की बैठक यदुवीर धर्मशाला में हुई। इसमें मासिक शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया। यह निर्णय लिया गया की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के नाम बैंक में खाता खोला जाए। इससे कोष संग्रह में आसानी होगी। पारदर्शिता भी बनी रहेगी। मैट्रिक और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी बच्चों को 15 जून को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हमें संगठित रहते हुए अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। इसके लिए उन्हें मंच और उचित मार्गदर्शन देते हुए संसाधन उपलब्ध कराना होगा। समाज को सुदृढ़ करते हुए अपने बच्चों की प्रतिभा को समझना होगा। उनके अनुरूप कार्य योजना बनाना होगा। सभी लोग मिलकर अपने समाज के बच्चों के बारे में अच्छी सोच रखते हुए अपना बहुमूल्य वैचारिक सहयोग भी दे देते हैं, तो निश्चित रूप से हमारे बच्चे बहुत आगे जाएंगे। समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर राम वर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, प्रवक्ता सागर कुमार वर्मा, द्वारिका राम वर्मा, सुबोध वर्मा, उत्पल वर्मा, प्रेम कुमार राम, दीपक वर्मा, सचिन वर्मा, अशोक वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK