सीए छात्रों ने ‘रण भूमि 2025’ में दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा के स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय वार्षिक आउटडोर स्पोर्ट्स मीट ‘रण भूमि 2025’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीए छात्रों के बीच खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह और टीम वर्क को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने विविध खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के कन्वेनर सीए श्रीकांत शर्मा और मेंटर सीए निलेश पटेल थे। इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर एवं सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार भी उपस्थित थे।

सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में आउटडोर स्पोर्ट्स अत्यंत आवश्यक हैं। यह ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करते हैं।

प्रमुख प्रतियोगिता और विजेता

  • 100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) :  तक्ष महेश्वरी
  • 100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) :  ईशा पचेरीवाल
  • मंकी क्रॉलिंग :  अक्षत एवं फैजान
  • लंबी कूद, 400 मीटर, 200 मीटर, रिले दौड़ : सभी स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • टग ऑफ वॉर (रस्साकसी) : विजेता टीम का नेतृत्व यश धानुका ने किया।

क्रिकेट

  • पुरुष वर्ग- विजेता : के.पी. एम. एच. आइकॉन्स, उपविजेता : रांची वारियर्स
  • महिला वर्ग – विजेता : पावर हिटर्स, उपविजेता : शक्ति स्ट्राइकर्स

‎यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK