- अपर समाहर्ता ने चैनपुर प्रखंड की बारडीह पंचायत में लगे शिविर का किया निरीक्षण
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून, 2025 तक जिले भर में विशेष जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय सहित वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में 25 जून को अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के सिबिल गांव के रोरो टोला में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होनें वहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया। उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। सभी को योजनाओं का लाभ अवश्य लेने की बात कही। उन्होंने प्रखंड कर्मियों निर्देशित किया कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिले। शिविर में भारी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।
इस शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि एवं उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, छात्रवृत्ति योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार योजनाएं और आजीविका मिशन से संबंधित जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया।
सके अतिरिक्त शिविर में आधार अद्यतन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड सुधार और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनी गईं और कई मामलों का समाधान तत्काल रूप से किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा सिबिल गांव के जन वितरण प्रणाली दुकान का भी निरीक्षण किया गया। जन वितरण दुकान संचालक को दुकान के रखरखाव एवं सही माप तौल कर राशन वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शशिंद्र बड़ाईक ने ग्रामीणों से विशेषकर जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। अपने परिवार व समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK