रांची। रांची जिले में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड 4 में प्रोन्नति देने के लिए ग्रेडवार औपबंधिक वरीयता सूची में संशोधन किया गया है। इसे जिले की बेवसाइट में डाल दिया गया है। संबंधित शिक्षकों से 16 जून तक दावा/आपत्ति की मांग की गई है। इसपर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी जताई है।
संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि ग्रेड 4 में प्रोन्नति देने के लिए दिसंबर, 2024 से प्रक्रिया चल रही है। कई बार संशोधन के लिए सूची जारी की गई है। फिर 31 मई, 2025 को एक सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ सूची ही जारी होती रहेगी या प्रोन्नति भी दी जाएगी।
श्री अहमद ने कहा कि प्रोन्नति को लेकर शिक्षक आशा भरी निगाह से देख रहे हैं और रांची जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। प्रोन्नति को उलझा दिया गया है। प्रोन्नति देने के लिए सात माह से जोड़ घटाव चल रहा है। बार-बार सूची जारी करना सिर्फ दिखावा है। इससे जिले के शिक्षकों में व्यापक आक्रोश है। शिक्षक गोलबंद हो रहे हैं। कभी भी विस्फोट कर सकता है। अंदर खाने कई तरह की चर्चा प्रोन्नति को लेकर हो रही है।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान रांची जिला शिक्षा अधीक्षक की कथनी और करनी में काफी अंतर के साथ विरोधाभास भी है। प्रोन्नति को लेकर शिक्षक न्यायालय का भी दरवाजा खटखटा चुके है। कई मामले लंबित है। जब भी जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षक मिलते है, वे कहते हैं कि अप्रैल नहीं तो मई में प्रोन्नति दे दी जाएगी। हालांकि, प्रोन्नति देने के मामले में प्रगति शून्य है।
श्री अहमद ने कहा कि इससे पूर्व ग्रेड 4, ग्रेड 3 और ग्रेड 7 में शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति को लेकर कई शिक्षक रिटायर हो गए या दुनिया को छोड़कर चले गए। वर्तमान में पुनः संशोधित वरीयता सूची जारी की गई है। इसमें विज्ञान में 203, भाषा में 364 और सामाजिक विज्ञान में 1132 शिक्षकों की सूची जारी करके उन सभी शिक्षकों के सपनों पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा कुठाराघात करने का प्रयास किया गया है, जिसका संघ घोर विरोध करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK