हजारीबाग। भारत में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार की तरफ से लगाई गई इमरजेंसी एक काला अध्याय है। आज के दिन करोड़ों भारतीयों के मौलिक अधिकारों को कुचल दी गई थी। 11 लाख लोगों को जेल भेज दिया गया था।
विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता ने कहा आज अभाविप के द्वारा देश में लगे आपातकाल के विरोध में मसाल जुलूस निकाला गया। युवाओं को सोचना चाहिए और यह मैसेज सभी लोगों को तक पहुंचना चाहिए कि आजाद भारत में आपातकाल जैसी घटना दोबारा कोई सरकार लगाने की हिम्मत नहीं करें।
जिला संयोजक रुद्र राज ने कहा 25 जून 1975 में इंटरनल डिस्टरबेंस का हवाला देकर इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू किया, जिससे भारत के नागरिकों पर डायरेक्ट प्रभावित हुए। इंदिरा गांधी के खिलाफ जयप्रकाश नारायण ने छात्रों के साथ संपूर्ण क्रांति आंदोलन खड़ा किया। दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।
1975 से 1977 के बीच 81 लाख लोगों को उनके घरों से रेलवे स्टेशन सिनेमा हॉल से पकड़-पकड़कर कैंप में लाकर जबरन नसबंदी कराई गयई। नगर मंत्री यशवंत कुमार ने कहा 25 जून को भारत के इतिहास में कला दिन माना जाएगा।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता, जिला संयोजक रुद्र राज, नगर मंत्री यशवंत कुमार, प्रभात कुमार, सह मंत्री साहिल सिंह, विवेक यादव, शिबू कुमार, मोंटी मंडल, पवन कुमार, पीयूष पासवान, राहुल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK