अग्रवाल सभा महिला समिति का तीन दिनी समर कैंप शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्‍वावधान में 22वें समर कैंप का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन जेसीआई इंडिया की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन ने किया। राखी ने बच्चों को बताया कि समर कैंप के माध्यम से सभी चीजों को आपके सामने परोस दिया गया है। आप अपनी रुचि को पहचानें और उसे जीवन में उतारें।

अग्रवाल सभा के वरीय उपाध्यक्ष सज्जन पड़िया ने सभी का स्वागत किया। नरेश बंका ने बच्चों को अच्छे आचरण की शपथ दिलाई। अजय गोस्वामी एवं उर्मिला पाडिया ने गणेश वंदना और अच्युतम केशव कृष्ण दामोदरम के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की।

योगश्री नंददुलाल दत्ता ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सूर्य नमस्कार कराया। मनीष कमल ने चित्रकला की बारीकियों से परिचित कराया। सुबोध कुमार ने कोलाज बनाने का सूक्ष्म प्रशिक्षण दिया। पाजेब नृत्य कला केंद्र के दीपक कुमार सिन्हा ने मॉडर्न डांस से बच्चों में उत्साह भर दिया।

मो. साबिर हुसैन ने बच्चों के शर्ट में सुंदर फैब्रिक पेंटिंग कराई। दीपक कुमार ने बच्चों को शतरंज की बेसिक जानकारी दी। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के 50 बच्चों ने इसमें भाग लिया।

उद्घाटन के अवसर पर सज्जन पाड़िया, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, किशन पोद्दार, सुनील पोद्दार, अजय डीडवानिया, आनंद जालान, नरेश बंका, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल के साथ बीना मोदी, मंजू केडिया, पद्मा बंका, रीना सुरेका, बबीता नारसरिया, प्रीति अग्रवाल, ममता बूबना, सुनीता सरावगी, नेहा तुलस्यान, प्रीति फोगला, अनु पोद्दार, रेखा अग्रवाल, स्वर्ण जैन, राधा पोद्दार,श्वेता सरावगी उपस्थित थे। उक्‍त जानकारी सभा के उपमंत्री निर्मल बुधिया ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK