जीवन में योग अपनाएं, निरोग रहें : डॉ ताराचंद

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएस कॉलेज स्टेडियम में जिला प्रशासन लोहरदगा के आयुष विभाग के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त डॉ ताराचंद ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को संदेश देते हुए कहा कि योग ऐसी क्रिया है जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। योग को हमें अपने जीवन शैली में अपनाना चाहिए। योग अपनाएं और निरोग रहें। योग हमें कई साध्य एवं असाध्य बीमारियों से बचाता है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, अवर निबंधक सुभाष दत्ता, जिला खेल पदाधिकारी उपवन ब बाड़ा समेत विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ी, जिला आयुष समिति के सदस्य, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *