आदित्यपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी कुरली गांव में बुधवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में 57 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव की ही रहने वाली तारिणी महतो के रूप में की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, तारिणी महतो रोज की तरह बुधवार को भी दोपहर में गांव के तालाब में स्नान करने गई थीं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहराई में चली गईं।
जब देर तक वे पानी से बाहर नहीं निकलीं, तो आस-पास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में महिला को पानी से बाहर निकाला।इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तारिणी महतो को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि, तारिणी महतो मेहनतकश महिला थीं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। वह चार बच्चों की मां थीं और परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही थीं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इधर परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj