रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरु नानक सेवक जत्था की अगुवाई में कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड से गए 170 श्रद्धालुओं का जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा कर 13 जून को वापस रांची पहुंचा। जत्था के सभी सदस्य कल शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को रवाना होकर आज सुबह 11:30 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ कमेटी के मीत प्रधान अमरजीत सिंह, यश छाबड़ा एवं चंडोक सिंह ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर जत्था के सदस्यों का स्वागत किया। कमेटी द्वारा बरकाकाना रेलवे स्टेशन में ही जत्था के सदस्यों के लिए चाय एवं नाश्ते के पैकट की व्यवस्था की गई थी। जत्था द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ कमेटी के पदधारियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आठ जून को उत्तराखंड के चमौली जिला स्थित गोविंद घाट से सिखों के पवित्र स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यह यात्रा प्रारंभ हुई थी। दर्शन कर उसी शाम को गोबिंद घाट वापसी हुई। फिर वहां से सभी बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर दस जून को ऋषिकेश पहुंचे। वहीं संपूर्णता की अरदास के साथ यात्रा की समाप्ति हुई।
मनीष मिढ़ा, सूरज झंडई, करण अरोड़ा एवं पंकज मिढ़ा के नेतृत्व में गए। इस जत्था में जगदीश मुंजाल, पवनजीत सिंह खत्री, आशु मिढ़ा, कमल मुंजाल, नवीन मिढ़ा, गोल्डी मिढ़ा, गगन गिरधर, ईशान काठपाल, प्रवीण मुंजाल, विनीत खत्री, कुणाल चूचरा, पीयूष मिढ़ा, चंदन गिरधर, कौशिक अरोड़ा, भरत गाबा, नीरज किंगर, मिट्ठू बजाज, छोटू सिंह, जतिन मिढ़ा, अमन डावरा, चंदन मुंजाल, नीरज सरदाना, उमेश मुंजाल, रमेश तेहरी, सागर थरेजा, सोनू मिढ़ा, दिनेश गाबा, राम जी, कबीर मुंजाल, गर्व सुखीजा, ध्रुव अरोड़ा, साहिब सिंह खत्री समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK