नशे में धुत युवक ने दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

झारखंड अपराध
Spread the love

सुंदरम केशरी

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र की जनावल पंचायत अंतर्गत आते सुदूरवर्ती लिगिरपाठ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बुधराम मुंडा (23) और सुखदेव मुंडा (60) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम छोटे मुंडा (18) है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छोटे मुंडा, बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा ने मिलकर सुखदेव मुंडा को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद बुधराम और छोटे मुंडा ने गांव वालों को इसकी जानकारी नहीं दी।

शनिवार देर शाम छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा फिर से एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे मुंडा ने बुधराम मुंडा को भी लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद छोटे मुंडा शवों को गांव के किनारे एक गड्ढे में फेंककर मिट्टी डालने की फिराक में था। तभी सुखदेव मुंडा की बेटी जतरी मुंडा और बड़का दामाद को इस घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर छोटे मुंडा को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान छोटे मुंडा ने पूरी घटना ग्रामीणों को बताई।

ग्रामीणों ने उसे एक पानी की टंकी में पकड़कर रखा। रविवार सुबह चैनपुर थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसआई दिनेश कुमार, अशोक कुमार, विजय उरांव और थाना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे से शवों को बाहर निकाला। लाठी को और छोटे मुंडा को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना ले आए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक सुखदेव मुंडा की बेटी जतरी मुंडा ने बताया कि उनके परिवार में चार लोग हैं। उनकी मां शहर में काम करती हैं। घर में छोटे-छोटे भाई हैं। पिता की मौत के बाद अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है। ना ही कोई उनकी देखभाल करने वाला है, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *