चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराइकेला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 75 ई के किनारे एक घाटी से 3 अप्रैल की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान हुडागदा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी गागराई के 25 वर्षीय पुत्र रोहित गागराई के रूप में की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को घाटी में फेंका गया है।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। युवक की हत्या किन कारणों से और किसने की, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। कराइकेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK