रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा 8 जून से 22 जून, 2025 तक रक्तदान पखवाड़ा मना रही है। इसी कर्म में रक्तदान पखवाड़ा के पहले हफ्ते 8 से 15 जून, 2025 तक रांची शाखा ने रांची के विभिन्न स्थानों पर 11 रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 217 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। भविष्य में भी रक्तदान करने की शपथ ली।
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा रक्तदान पखवाड़ा के अंतर्गत 22 जून, 2025 तक निरंतर रांची के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहेगा। रांची शाखा का उद्देश्य है कि लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक रक्तदान कराया जा सके।
इस पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए मंच के रक्तदान प्रभारी युवा प्रवीण अग्रवाल एवं युवा विष्णु अग्रवाल के साथ बाकी सदस्यों का भी निरंतर सहयोग एवं योगदान दिया जा रहा है। उक्त जानकारी रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK