मंईंयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में भेजे गए 104 करोड़, करें चेक

झारखंड
Spread the love

  • 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों को भेजी गई अप्रैल की सम्मान राशि

रांची। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है।

इससे पहले 4 जून 2025 को जिला में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के मध्य 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500 रुपये) उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी है।

योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है, लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। एक बार फिर से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

रांची जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रखंडवार लाभुक

  • अनगड़ा – 2790
  • अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) – 3067
  • बड़गाईं शहरी (नगर निगम) – 2310
  • बेड़ो – 4291
  • बुंडू – 1725
  • बुंडू नगर पंचायत (नगर निगम) – 690
  • बुढ़मू – 3166
  • चान्हो – 3648
  • हेहल शहरी (नगर निगम) – 4557
  • ईटकी – 2052
  • कांके – 4933
  • कांके शहरी (नगर निगम) – 348
  • खलारी – 2103
  • लापुंग – 2618
  • मांडर – 4348
  • नगड़ी – 3764
  • नगड़ी (नगर निगम) – 2272
  • नामकुम – 3524
  • नामकुम (नगर निगम) – 2372
  • ओरमांझी – 3138
  • राहे – 1716
  • रातू – 3731
  • सिल्ली – 4370
  • सोनाहातू – 2073
  • तमाड़ – 3767
  • शहर (नगर निगम) – 6180

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *