आवास योजना में गड़बड़ी करने पर दो पंचायत सहायक कार्यमुक्‍त

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड की सरकोनी पंचायत के दो पंचायत सहायकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने को लेकर कार्यमुक्त कर दिया है। इसमें सिताबी यादव पिता- कृष्णा यादव और सविता देवी पति-सिताबी यादव शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संचालित योजनाओं में अनियमितता के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन मिश्रा ने उक्त पंचायत सहायकों के विरुद्ध शिकायत की थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के मुताबिक जांच के बाद उप विकास आयुक्त ने एक आदेश जारी करते हुए उक्त दोनों पंचायत सहायक को तत्काल प्रभाव से पद से कार्यमुक्त करने को कहा था। इसके बाद उन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK