बीएयू के कीट विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष एसके चौधरी का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के अवकाशप्राप्त अध्यक्ष प्रो एसके चौधरी का पिछले दिनों मुम्बई में देहावसान हो गया। वह लगभग 85 वर्ष के थे।

प्रो चौधरी ने रांची कृषि महाविद्यालय में कीटविद के रूप में 1961 से 1997 तक लगभग 36 वर्षों तक कार्य किया।

उनके निधन पर कृषि संकाय में डीन डॉ एसके पाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। इसमें वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मियों ने उनकी वैज्ञानिक दक्षता, प्रशासनिक क्षमता और मानवीय गुणों की चर्चा की। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।