- रेस्क्यू कर आरपीएफ ने दोनों को पकड़ा
रांची। रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्क हैl इस क्रम में 28 मई, 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दो नाबालिग बालक रांची रेलवे स्टेशन के आसपास देखे गए हैं। दोनों अपने घर से भाग गए थे।
प्राप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम के सहयोग से तत्काल खोज अभियान चलाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से सकुशल खोज निकाला गया।
पूछताछ के दौरान बालकों ने अपनी पहचान बिट्टू कुमार (उम्र-14 वर्ष, पिता-राजेश चौधरी, निवासी-वार्ड संख्या 7, चाँद सराय, जिला-वैशाली, बिहार) और आदित्य सैनी (उम्र-15 वर्ष पिता-शंभु भगत, निवासी-वार्ड संख्या 11, जंदाहा, जिला-वैशाली, बिहार) बताई। बालकों ने बताया कि उन्हें माता-पिता द्वारा डांटने पर वे घर से भाग आए और रांची आ पहुंचे।
दोनों नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत बालकों को चाइल्डलाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनकी आगे की देखभाल की जा सके।
इस कार्य में आरपीएफ के उप निरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल (सीटी) अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल केएम अंजना भी अहम भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK