- 31 मई एवं 1 जून को सजाया जाएगा विशेष दीवान
रांची। स्त्री सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वावधान में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को मुख रखते हुए पिछले 40 दिनों से पढ़े जा रहे हैं श्री सुखमनी साहिब जी के पाठों का 30 मई को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में समापन हो गया। दोपहर 3.30 बजे से शीतल तेहरी, गरिमा अरोड़ा, सिंपल वाधवा, उर्वशी अरोड़ा एवं जूली गाबा के द्वारा साध संगत को श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ उच्चारण कराया गया।
श्री सुखमनी साहिब जी की अंतिम अष्टपदी- जिसु मन बसै सुनै लाइ प्रीति ॥ तिस जन आवै हरि प्रभ चीति ॥ जनम मरन ता का दूख निवारै ॥ दुलभ देह ततकाल उधारै ॥ निरमल सोभा अम्रित ता की बानी ॥ एक नाम मन माहि समानी ॥ दूख रोग बिनसे भै भरम ॥ साध नाम निरमल ता के करम ॥ सभ ते ऊच ता की सोभा बनी ॥ नानक इह गुण नाम सुखमनी ॥ के उच्चारण के साथ श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ की समाप्ति शाम 4.45 बजे हुई।
इसके बाद स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर ने “तन मन काटि काटि सब अरपी विच अगनी आप जलाई …..” और “ऊच अपार बेअंत सुआमी कौण जाड़ें गुण तेरे….” एवं “तती तवी ते बैठ के वाहगुरु उच्चारदा…..” शबद गायन किया। गीता कटारिया द्वारा अरदास, हुकूमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ शाम 5.30 बजे समाप्ति हुई। समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुनानक भवन के हॉल में चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।
सामूहिक पाठ में गीता कटारिया, मनोहरी काठपाल, बबली दुआ, भजना देवी डावरा, रमेश गिरधर, शीतल मुंजाल, गोविंद कौर मिढ़ा, मनजीत कौर, हरजिंदर कौर, बिमला मिड्ढा, रमेश गिरधर, प्रेम सुखीजा, रानी मुंजाल, रेशमा गिरधर, नीता मिड्ढा, ममता थरेजा, नीतू किंगर, इंदु पपनेजा, दुर्गी देवी मिड्ढा, खुशबू मिड्ढा, आशा मिड्ढा, एकता मिड्ढा, गूंज काठपाल, रश्मि मिड्ढा, उषा झंडई, बबीता पपनेजा, पूनम मुंजाल, किरण अरोड़ा, बंसी मल्होत्रा, श्वेता मिड्ढा, अमर मुंजाल, अंजू धमीजा, किरण मक्कड़, जसवीर मुंजाल, सुषमा गिरधर, अमर बजाज, रजनी तेहरी, अंजू काठपाल, रजनी मक्कड़, कंचन सुखीजा, रानी तलेजा, पायल मल्होत्रा आदि शामिल हुईं।
सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने बताया कि शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सत्संग सभा द्वारा 31 मई को शाम आठ बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक और 1 जून को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा। इस दीवान में सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई कुलविंदर जी खरड़, मोहाली (पंजाब) वाले विशेष रूप से शिरकत कर साध संगत को शबद गायन से निहाल करेंगे। इस मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा 1 जून को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK