समर कैंप का समापन, बच्चों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों भाग लेते हुए खूब की मस्ती

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के तत्वावधान में शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का समापन 31 मई को हुआ। पांचवें दिन 60 छात्राओं ने भाग लिया।

पांच  दिवसीय समर कैंप में 300 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई। बच्‍चों ने सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। बच्‍चों ने कहा समर कैंप के आयोजन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता। हम किसी भी विषम परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं।

नेशनल कराटे कोच सुनील किस्पोट्टा ने लड़कियों को कराटे सीखाकर आत्मरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया। बेबी शर्मा बच्चों को योग सीखाकर स्वास्थ के प्रति जागरूक की। रेखा जैन ने सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग, चित्रकला बनाना बच्चों को सिखाया। नीतू विजयवर्गीय ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दी। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय और उपहार दिए गए।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित 12वें पांच दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कमल कुमार केडिया, उप सचिव विजय सरायका, शिक्षाविद मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, पुष्पा अग्रवाल, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी, विद्या अग्रवाल, नेहा तुलस्यान सहित विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK